फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट कॉलेज प्राचार्य मामले में हुई सुनवाई, अगली तारीख 17

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जाट कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य राजेंद्र सिंह को पद से हटाए जाने के मामले में वीरवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया की अदालत में सुनवाई हुई। इसमें जाट एजुकेशन सोसायटी जीजेयू, रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी ने अपना पक्ष रखा। सोसायटी की ओर से रखे पक्ष में सरकारी वकील ने बताया कि एजुकेशन सोसायटी का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

प्राचार्य राजेंद्र सिंह की ओर से पक्ष रखते हुए बार के पूर्व प्रधान एडवोकेट मोहित अरोड़ा, एडवोकेट योगेश सिहाग ने कहा कि जाट एजुकेशन सोसायटी अब भी करोड़ों रुपये की ट्रांजेक्शन कर रही है। इसमें फंड के दुरुपयोग किए जाने की आशंका है। इस मामले में अब 17 जनवरी को अगली सुनवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें