फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेहत को बूस्टर डोज, चार माह में 300 बेड का होगा नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
हिसार सामान्य नागरिक अस्पताल में मरीजों की।
विज्ञापन
हिसार। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को एमआरआई, डिजिटल एक्सरे और सीटी स्कैन की सुविधा जल्द मिल सकेगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को बजट में न केवल इसकी घोषणा की बल्कि 30 जून तक की समय सीमा भी तय कर दी। पिछले वर्ष के बजट में भी एमआरआई सुविधा शुरू करने का एलान किया गया था लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया। जिला अस्पताल में 100 बेड बढ़ाने की घोषणा भी पिछले बजट में की गई थी। सीएम ने दोनों कार्यों का बजट में खास तौर पर उल्लेख किया।
विज्ञापन

हिसार में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जिला मुख्यालय पर करीब 7 दशक पहले बने नागरिक अस्पताल में ही जिले भर के रोगियों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जबकि इस अनुरूप न तो भवन है और न ही सुविधाएं। पास में ही स्थित गुजरी महल पुरातात्विक धरोहर होने के कारण जिला अस्पताल में दूसरी मंजिल का निर्माण भी नहीं किया जा सकता। इसके चलते पिछले कई सालों से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा। हाल ही अस्पताल के इसी पुराने भवन पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च कर सौंदर्यीकरण किया गया है। हालांकि इसके बाद भी अस्पताल में कोई सुविधा नहीं बढ़ाई जा सकी।
नए अस्पताल भवन पर कोई घोषणा नहीं
हिसार में ही एयरपोर्ट के पास नया नागरिक अस्पताल प्रस्तावित है। इसके लिए 8 साल से फाइल चल रही है। हालत यह है कि स्वास्थ्य विभाग को भवन के लिए अब तक जमीन ही नहीं मिल सकी। बजट में भी इसका जिक्र नहीं किया गया। भवन निर्माण शुरू भी होता है तो पूरा होने में ही कम से कम तीन साल लगेंगे।
विज्ञापन

पीपीपी मोड पर मिलेगी सुविधा
उम्मीद है कि नागरिक अस्पताल में एमआरआई की सुविधा जून तक शुरू हो जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित करने का प्रस्ताव है। निजी कंपनी की ओर से मशीन लगाई जाएगी और संचालन भी खुद करेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रति मरीज के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।
हृदय रोगियों के लिए सुविधा
जिला मुख्यालय पर सरकारी तौर पर अब तक हृदय रोग जांच की कोई सुविधा नहीं है। पांच साल पहले हृदय रोगियों की जांच के लिए टीएमटी मशीन आई थी जिसका इस्तेमाल ही नहीं किया गया। यह मशीन स्टोर रूम में रखी है। बजट में कैथ लैब की घोषणा से उम्मीद है कि हृदय रोगों की प्राथमिक जांच निशुल्क या रियायती दर पर हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें