फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिला को बचाने पहुंचे युवक पर छुरी से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड पर रविवार रात एक महिला को पिटाई से बचाने पहुंचे युवक पर आरोपियों ने छुरी से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। आरोपियों ने उसकी कार का शीशा भी तोड़ दिया और इस दौरान उसकी सोने की चेन भी गायब हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सेक्टर-15 निवासी हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी के साथ कार से सेक्टर-16/17 स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा के लिए जा रहा था। कैमरी रोड पर उसने देखा कि एक युवक एक महिला की पिटाई कर रहा है। उसने बीच-बचाव कर युवक को रोका तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसी दौरान आरोपी के चार-पांच साथी भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक युवक ने उसके हाथ और सीने के पास छुरी से वार कर दिया। शोर सुनकर लोग एकत्रित हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने उसकी गाड़ी पर ईंट मारकर शीशा भी तोड़ दिया। एक राहगीर ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें