फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जुगलान में स्कूटी और कार की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल

Wed, 28 Oct 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
घिराय। जुगलान गांव में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे पोस्ट ऑफिस के पास स्कूटी और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार प्रदीप और अंजू तथा कार चालक सुमित घायल हो गए। तीनों को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

सदर थाना के जांच अधिकारी अमित ने बताया कि घायलों के बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गांव निवासी सुमित कार में सवार होकर बहबलपुर-धिकताना की ओर जा रहा था, जबकि प्रदीप और अंजू स्कूटी पर गांव की तरफ आ रहे थे। पोस्ट ऑफिस के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में प्रदीप के जबड़े और माथे पर, जबकि अंजू के हाथ और पैर में चोटें आईं। टक्कर के दौरान कार के एयरबैग खुलने से चालक सुमित का बचाव हो गया, हालांकि उसे भी हल्की चोट आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें