फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आंदोलन खत्म होने के बाद घर लौटे एचएयू के विद्यार्थी, 20 दिन बाद परीक्षाएं कराने की तैयारी

विज्ञापन
एच एयू के गेट नंबर 4 पर वॉइस कैमरे लगाता कर्मचारी।
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आंदोलन खत्म होने के बाद विद्यार्थी अब घरों को लौट गए हैं। बुधवार को करीब 60 से अधिक विद्यार्थी छात्रावास खाली कर गए। विद्यार्थियों ने प्रशासन से परीक्षाओं के री शेड्यूल के बारे में जानकारी ली। इस पर प्रशासन की ओर से 20 बाद परीक्षाएं कराने के लिए मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार रात 12 बजे एचएयू के विद्यार्थियों ने धरना समाप्त कर दिया, जिस समय धरना खत्म करने के लिए सहमति बनाई उस समय काफी छात्राएं हॉस्टल में चली गई थीं। बुधवार की सुबह कुछ छात्राएं आंदोलन स्थल पर पहुंची। उन छात्राओं ने रोष जाहिर किया। एक छात्रा का रोते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ छात्राेंं ने भी समझौते की शर्ताें को लेकर असहमति जताई।
धरना खत्म होने के बाद काफी विद्यार्थी मंगलवार को ही अपने घर चले गए थे। कुछ विद्यार्थियों ने बुधवार को हॉस्टल खाली कर दिया। एचएयू प्रशासन की ओर से अब छात्रावास में मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

गेट पर चालू किए सीसीटीवी और माइक सिस्टम
एचएयू गेट नंबर चार को खाली किए जाने के बाद एचएयू के सुरक्षा कर्मियों ने गेट नंबर चार पर दोबारा से ड्यूटी शुरू की। सुरक्षा कर्मियों और तकनीकी टीम ने गेट के बाहर लगे सीसीटीवी व माइक सिस्टम को चालू किया। सफाई कर्मी लगाकर गेट के आसपास के एरिया को साफ कराया गया। गेट नंबर चार से अब नियमित रूप से आवागमन शुरू हो गया है।
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ओपी सिहाग ने बताई ऐतिहासिक जीत
एचएयू हिसार छात्र संघ के 1982 में अध्यक्ष रहे एवं वर्तमान में पंचकूला के जिला अध्यक्ष जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला ओपी सिहाग ने आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं को उनकी जीत पर मुबारक दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 29 सालों से एचएयू समेत पूरे प्रदेश में कालेजों एवं विश्वविद्यालयों में स्टूडेंट्स यूनियन के प्रत्यक्ष चुनाव न होने से सरकारों और शिक्षण संस्थानों में युवा शक्ति को बिल्कुल ही हाशिये में धकेल दिया। एचएयू के छात्र छात्राओं ने एकता एवं संयम कायम रखते हुए एक असंभव लगने वाले कार्य को संभव कर दिखाया। यह आंदोलन आज के हालातों को देखते हुए इतिहास में दर्ज होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें