फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: 10 जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की संभावना, सामान्य से 15 प्रतिशत कम बरसा पानी

Fri, 30 Aug 2024 09:44 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में शुक्रवार के बाद दो-तीन दिनों तक मानसून कमजोर बना रहेगा। एक बार फिर से पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र व गुजरात पर बने अति तीव्र कम दबाव के क्षेत्र के असर से वीरवार को प्रदेश के 10 जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शुक्रवार को भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। हालांकि उसके बाद 2-3 दिन बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। उधर, जिले के बालसमंद में एक घर पर बिजली गिर गई, जिससे मकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि गुजरात पर बने अति तीव्र कम दबाव के क्षेत्र और उत्तर प्रदेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी वाली हवाएं आ रही हैं। इसके अलावा एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने से वीरवार को हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बूंदाबांदी से हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। हालांकि मानसून टर्फ रेखा अभी भी दक्षिण में राजस्थान पर स्थित है। वहीं प्रदेश में इस माह में अब तक सामान्य से 25 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है, जबकि 1 जून से अब तक सामान्य से 15 प्रतिशत कम पानी बरसा है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
शुक्रवार के बाद दो-तीन दिनों तक मानसून कमजोर बना रहेगा। एक बार फिर से पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर सकता है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं खंड बारिश हो सकती है। अगले सप्ताह मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर आने से मानसून में तेजी आने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में हुई बारिश
अंबाला-15.0 एमएम
रोहतक-4.0 एमएम
फरीदाबाद-1.5 एमएम
गुरुग्राम-1.0 एमएम
जींद-0.2 एमएम
करनाल-1.5 एमएम
महेंद्रगढ़-7.0 एमएम
पंचकूला-5.0 एमएम
सोनीपत-0.5 एमएम
सिरसा-1.0 एमएम
नोट: बारिश का यह आंकड़ा सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक का है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें