फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में पहली बार फाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम, अभी तक हुए सभी मैच जीते

Wed, 28 Jun 2023 01:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा टीम में मंगाली की चार बेटियां खेल रहीं है। आज तमिलनाडु के साथ टीम भिड़ेंगी। अभी तक हुए सभी मैच में हरियाणा की टीम ने जीत हासिल की है। टीम को 13 प्वांइट मिले हैं।
विज्ञापन
हरियाणा की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में चल रही सीनियर नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम ने ओडिशा को पेनाल्टी शूट आउट में 3-1 से हरा दिया। हरियाणा टीम में हिसार के गांव मंगाली से आरती, मोना, रेणू और नेहा किक का दम दिखा रही हैं। मंगाली में बेटियों को फुटबाल का प्रशिक्षण दे रहे नरेंद्र कुमार ने बताया कि पहली बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम फाइनल में पहुंची है।

विज्ञापन


सेमीफाइनल मुकाबले में अंतिम समय तक दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर रही। हरियाणा टीम में शामिल बहादुरगढ़ की रीतू ने एक गोल किया। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में मंगाली की रेणू ने 1, भिवानी की संतोष ने 1 और बहादुरगढ़ की रीतू ने 1 गोल कर हरियाणा टीम को जीत दिलाई। अब बुधवार को हरियाणा की टीम फाइनल में तमिलनाडु के साथ भिड़ेगी। 

अभी तक हरियाणा टीम ने सभी मुकाबले जीते
अभी तक हुए सभी मैच में हरियाणा की टीम ने जीत हासिल की हैं। हरियाणा टीम ने रेलवे, कर्नाटक, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश को हराया है। वेस्ट बंगाल के साथ हुआ मैच 2-2 से ड्रा हो गया। अब तक हरियाणा टीम को 13 प्वांइट मिले हैं और टीम टॉप पर चल रही हैं। कोच नरेंद्र कुमार के अनुसार फाइनल मैच के लिए टीम की तैयारी पूरी है। टीम गोल्ड मेडल हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें