फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी यूनियन 23 को करेगी बसों का चक्का जाम

Sun, 21 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
 रोडवेज कर्मचारियों की मानी गई जायज मांगों को लागू नहीं किए जाने के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा 23 अगस्त को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करके बसों का चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजपाल नैन ने बताया कि दो अगस्त को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कर्मचारियों की 12 मांगों को जायज मानते हुए परिवहन मंत्री ने 10 दिन के अंदर मानी गई मांगों को लागू करने के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय से पत्र जारी करने का संगठन को भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त तक पत्र जारी नहीं हुआ तो संगठन 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक पूरे प्रदेश में डिपो व सब डिपो में प्रदर्शन कर बसों का चक्का जाम करेगा। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पिछले सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार 1993 व 2002 तक व 1-1-2003 के बाद लगे चालक व परिचालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का किए जाने, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करके सातवां वेतन आयोग 1-1-2016 से लागू करने, कर्मशाला में खाली पदों पर स्थायी नियुक्ति करने, 25 किलोमीटर के अंदर रात्रि ठहराव करने वाले चालक-परिचालकों को रात्रि भत्ता दिया जाने आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें