फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला हुए कोरोना संक्रमित, हल्के बुखार के बाद कराया था आरटीपीसीआर टेस्ट

Sat, 08 Jan 2022 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन की संक्रमण दर तेजी से बढ़ कर 8.11 फीसदी हो गई है। शुक्रवार को कोरोना के 3748 और ओमिक्रान के 9 नए केस आए हैं, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हिसार में दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने हल्के बुखार की शिकायत के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसके बाद आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को उन्होंने ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


साथ ही अपने संपर्क में आए लोगों से एहतियात के तौर पर अपना टेस्ट कराने की सलाह दी है। शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला उनसे मिले थे। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने हल्का बुखार होते पर अपना टेस्ट कराया। उपमुख्यमंत्री ने बुखार होने के बाद ही एहतियात के तौर पर हिसार दौरे के अपने कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था। 

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के शनिवार को हिसार में कई कार्यक्रम थे। सुबह दस बजे से कार्यकर्ताओं की समस्या सुनीं जानी थी। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, दोपहर1.45 पर प्रेस कांफ्रेस और तीन बजे एयरपोर्ट पर विकास कार्यों का निरीक्षण करना था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह हल्के बुखार की शिकायत के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरटीपीसीआर टेस्ट किया। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्यमंत्री अनूप धानक ने लोगों की समस्याएं सुनी। दोपहर 12 बजे डिप्टी सीएम दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन

10775 हुई कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या

हरियाणा में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 10775 एक्टिव केस हो गई है, इनमें से 7088 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि शेष अस्पतालों में दाखिल हैं। एक जनवरी को प्रदेश में कुल 2400 एक्टिव केस थे। मतलब पिछले एक सप्ताह में औसतन रोजाना 1196 नए केसों के हिसाब से 8375 नए केस आ चुके हैं। वहीं, आमिक्रान के अब तक कुल 123 मामले आ चुके हैं। इनमें से 31 एक्टिव हैं और 92 को ठीक होने पर छुट्टी दी जा चुकी है। 

48 हजार से अधिक के लिए नमूने

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना लिए जाने वाले नमूनों की संख्या बढ़ा दी है। शुक्रवार को 48484 लोगों के सैंपल लिए गए। इससे पहले यह आंकड़ा 40 हजार के करीब चल रहा था। संभावना है कि आगे भी अधिक सैंपल लेने के चलते नए केसों में वृद्धि होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें