रैली में मंच पर मौजूद भाजपा नेता।
- फोटो : संवाद
हरियाणा के हिसार के नलवा विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ये लोग अपने कार्यकाल में किसानों की जमीनों को सेक्शन 4, सेक्शन 6 लगाकर दिल्ली में बैठे दामाद तक पहुंचा कर उनको खुश करते थे।
बंटवारे के समय अपना सब कुछ छोड़कर आने वाले लोगों के बारे में ये बापू-बेटा कहते हैं कि ये लोग कहां से आए गए हैं। ये हमारी संस्कृति के नहीं है। अब एक अक्तूबर को जनता बताएगी कि आपकी संस्कृति से कौन मेल खाता है।
कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किस तरह से मिर्चपुर में दलितों के घरों को जलाने का काम काम किया था, जनता उसका जवाब मांग रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, किसानों का सबसे ज्यादा शोषण कांग्रेस ने किया। लोकसभा चुनाव के समय झूठ का एक पिटारा लेकर आए थे। इस बार कांग्रेस की झूठ को नहीं चलने देंगे।
रैली से कुलदीप-भव्य बिश्नोई की दूरी
सीएम नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद हिसार में चार रैलियां कीं। इनमें से एक में भी कुलदीप-भव्य बिश्नोई शामिल नहीं हुए। सीएम ने 20 जून को हिसार एयरपोर्ट पर, 20 जुलाई को आर्यनगर, 18 अगस्त को हांसी व 22 अगस्त को शाहपुर में आयोजित रैली में भी पिता-पुत्र नहीं आए। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा बनी रही।