फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड का 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित : 3 साल बाद 6 अंकों की उछाल के साथ हिसार बना पांचवें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। जिले का ओवरऑल परिणाम 88.44 प्रतिशत रहा। वर्ष 2025 में हिसार का परिणाम 88.82 प्रतिशत था। कोरोना काल को छोड़कर पिछले 13 साल में यह जिला का दूसरा सर्वश्रेष्ठ परिणाम है।
विज्ञापन


प्रदेश में बेहतरीन रिजल्ट के मामले में हिसार पांचवें नंबर पर रहा। वर्ष 2025 में हिसार सातवें और वर्ष 2024 में 11वें स्थान पर था। पिछले तीन साल में जिला लगातार सुधार के साथ 11वीं रैंक से पांचवें स्थान तक पहुंचा। वर्ष 2025-26 के शिक्षा सत्र में हिसार से 18,111 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 16,018 विद्यार्थी पास हुए। 1,557 विद्यार्थियों ने री-अपीयर किया और 536 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। जिले में हरियाणा शिक्षा बोर्ड से जुड़े 266 सरकारी और 359 निजी स्कूल हैं।

पिछले सत्र 2024-25 में 14,613 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें 12,979 पास हुए। 1,225 विद्यार्थियों ने री-अपीयर किया और 409 विद्यार्थी फेल हुए। इससे जिले का ओवरऑल रिजल्ट 88.82 प्रतिशत था। कोरोना काल में बिना परीक्षा पास किए विद्यार्थियों के कारण परिणाम 100 प्रतिशत दिखाया गया था।
विज्ञापन


-

पांच घंटे तक रिजल्ट नहीं देख पाए विद्यार्थी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की तरफ से मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। रिजल्ट जारी होने से वेबसाइट पर लोड अधिक बढ़ गया। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 5 घंटे तक छात्र और स्कूल प्रबंधन परिणाम देखने के लिए जूझते नजर आए। बोर्ड ने राज्य स्तर पर टॉप 10 विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी लेकिन जिला स्तर के टॉपर की जानकारी नहीं दी गई।





6 वर्षों में पंजीकृत और सफल परीक्षार्थी

वर्ष - कुल परीक्षार्थी- सफल

2025-26- 18111 16018

2024-25- 1461312979

2023-24-1596814015

2022-23- 1878216165

2021-22- 19972-17364

2020-21- 1808318083



परीक्षार्थियों की संख्या में आया उछाल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में इस बार विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021-22 में यह संख्या 19772 थी। जो 2024 में घटकर 15968 तथा 2025 में उससे भी कम होकर 14613 तक पहुंच गई। इस बार बोर्ड के विद्यार्थियों की संख्या हिसार से 18111 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पिछले साल के मुकाबले यह 3498 ज्यादा रही। पीएमश्री स्कूलों के सीबीएसई में जुड़ जाने के बाद विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी अच्छा लक्षण माना जा रहा है।पूरे प्रदेश में सबसे अधिक विद्यार्थी हिसार जिले में ही थे।

-

परीक्षा परिणाम प्रतिशत में



वर्ष परिणाम

201470.92

2015- 51.82

2016- 61.57

2017- 67.49

2018- 66.88

2019- 78.27

2020- 80.28

2021- 100 काेरोना

2022- 87.82

2023- 86.07

2024- 87.77

2025 -88.82

2026- 88.44





रिजल्ट के बाद काफी विद्यार्थी मायूस हो जाते हैं। हमेशा अंकों से सफलता नहीं आंकी जा सकती। परीक्षा परिणाम के दिन विद्यार्थियों के अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ रहना चाहिए। अगर उनके कम नंबर भी आएं तो उनको ताना देने की बजाए उनको नए इस रिजल्ट से प्रेरणा लेते हुए नए सिरे से तैयारी में जुटने के लिए प्रेरित करना चाहिए। रट्टा मार कर अंक हासिल करने के बजाय विषय की गहराई को समझना जरूरी होता है। - देवेंद्र सिंहमार, रिटायर्ड , जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें