फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किशोर से यौन प्रताड़ना के दोषी को 20 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने 14 वर्षीय किशोर का अपहरण कर यौन प्रताड़ना व अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले के दोषी ईश्वर को 20 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अदालत ने दोषी पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी ईश्वर के खिलाफ 20 दिसंबर 2021 को प्राथमिकी दर्ज की थी। अदालत में चले अभियोग के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया था कि इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें गांव का ईश्वर ने मेरे बेटे के साथ गलत काम करता नजर आया। आरोप है कि ईश्वर ने धमकाया कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। डर के मारे किशोर न किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में पुलिस ने शिकायत के आधार पर ईश्वर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया।अदालत ने मंगलवार को दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें