फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 10 दिन बाद जिले में बारिश के साथ गिरे ओले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। 10 दिन के अंतराल में शुक्रवार को जिले में एक बार फिर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ग्रामीणों की मानें तो इस दौरान हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। बता दें कि इससे पहले 19 फरवरी को जिले में ओलावृष्टि हुई थी। इस ओलावृष्टि से 26 गांवों में फसलों के नुकसान का आंकलन किया गया था।
विज्ञापन

देर शाम बदला मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में सुबह से ही बादल छाए गए थे और दिन में तेज हवाएं भी चल रही थीं। हालांकि शाम 4 बजे मौसम थोड़ा साफ हुआ और धूप निकल आई। मगर दिन ढलने के साथ ही फिर से बादल छाने शुरू हो गए। शाम 7 बजे मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी दौरान कई जगहों पर तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिन गांवों में ओले गिरे, उनमें बहबलपुर, आर्य नगर, लुदास, शाहपुर, किरतान गांव का नाम शामिल है। मौसम में हुए इस बदलाव से फिर से ठंड बढ़ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.0 व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें