फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 12-14 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन में गुरुग्राम पहले तो हिसार 18वें नंबर पर, टीकाकरण केंद्र पर नहीं आ रहे किशोर

Fri, 06 May 2022 03:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

प्रदेशभर में 9.69 लाख किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक प्रदेश में इस आयुवर्ग में पहली डोज का 37 और दूसरी डोज का सात प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल हुआ है।
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार जिले में 12-14 आयुवर्ग के टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर टीकाकरण केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे है। यही कारण है कि इस आयुवर्ग के टीकाकरण में प्रदेश में हिसार 18 वें स्थान पर है, जबकि गुरुग्राम पहले स्थान पर है। प्रदेशभर में 9.69 लाख किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक प्रदेश में इस आयुवर्ग में पहली डोज का 37 और दूसरी डोज का सात प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्कूलों से संपर्क किया जा रहा है। 

विज्ञापन


केंद्रों तक नहीं पहुंच रहे बच्चे
16 मार्च से प्रदेशभर में 12 से 14 आयुवर्ग के किशोरों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए टीकाकरण की शुरुआत की गई थी। अभियान के पौने दो माह बीत जाने के बाद भी 23 प्रतिशत किशोरों ने टीका लगवाया है, जबकि दूसरी डोज मात्र तीन प्रतिशत ही किशोरों ने लगवाई है। किशोरों में टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है। टीबी अस्पताल में हर रोज महज चार से पांच किशोर ही टीका लगवाने के लिए आ रहे है। स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा उनका पता और मोबाइल नंबर नोट कर उन्हें बिना टीका लगाए वापस घर भेजा जा रहा है। 

कर्मचारियों के पास जब बीस किशोरों की लिस्ट तैयार हो जाता है, तो वे उनके अभिभावकों के पास फोन कर उन्हें टीका लगवाने के लिए बुलाते हैं। सप्ताह में दो बार ही किशोरों को टीके लगाए जा रहे है। यहीं कारण है कि जिले में किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 53480 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक 12056 किशोरों को पहली तो 1545 किशोरों को दूसरी डोज लगी है। 
विज्ञापन


एक वॉयल से बीस बच्चों को लगता है टीका
12 से 14 साल के बच्चों को कोबा-वैक्सीन टीका लगाया जा रहा है। एक वॉयल में 20 बच्चों को डोज लगेगी। एक बार वॉयल खोलने के बाद अगर किसी को डोज नहीं लगाई, तो चार घंटे में वॉयल एक्सपायर हो जाएगी। 

स्कूलों से कर रहे संपर्क
डिप्टी सीएमओ चिकित्सक तरुण का कहना है कि अभिभावक अपने बच्चों को लेकर टीकाकरण के लिए नहीं आ रहे हैं। स्कूल संचालकों से टीकाकरण को लेकर संपर्क किया जा रहा है। किशोरों की संख्या पता चलने के बाद उन स्कूलों में कैंप लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जानिए....12 से 14 आयुवर्ग में किस जिले की क्या है स्थिति
क्र.सं.- जिला- पहली डोज के पात्र- कवर हुए (प्रतिशत में)
1- गुरुग्राम- 85530-70 प्रतिशत
2- फरीदाबाद- 77140- 65 प्रतिशत
3- चरखी दादरी- 19070- 58 प्रतिशत
4- पंचकूला- 21020- 55 प्रतिशत
5- करनाल- 53480- 51 प्रतिशत
6- कुरुक्षेत्र- 35490- 46 प्रतिशत
7- पलवल- 41150- 45 प्रतिशत
8- पानीपत- 44610- 44 प्रतिशत
9- रेवाड़ी- 33030- 43 प्रतिशत
10- यमुनानगर- 44610- 41 प्रतिशत
11-अंबाला-40140- 35 प्रतिशत
12-झज्जर- 33410- 30 प्रतिशत
13- कैथल- 38320- 29 प्रतिशत
14- रोहतक-37560- 28 प्रतिशत
15-भिवानी- 38950- 26 प्रतिशत
16- सिरसा- 44800- 25 प्रतिशत
17- सोनीपत- 53920- 24 प्रतिशत
18- हिसार- 53480- 23 प्रतिशत
19-महेंद्रगढ़- 53300-18 प्रतिशत
20- फतेहाबाद- 37750- 17 प्रतिशत
21- जींद- 44490- 15 प्रतिशत
22- नूंह- 37750- 3 प्रतिशत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें