फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजवि के छात्र ने बनाई हाईब्रिड ट्राई साइकिल, एक बार चार्ज करने पर चलेगी 70 किलोमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के बीटेक मेकेनिकल के फाइनल ईयर के छात्र आशीष ने एक हाइब्रिड इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल तैयार की है। एक बार चार्ज करने पर इसे 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जबकि इसकी अधिकतम स्पीड 72 किलोमीटर प्रति घंटा है। आशीष ने बताया कि वह फिलहाल इसके बैटरी बैकअप पर काम कर रहा है और जल्द ही इसे एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। यह ट्राई साइकिल तीन घंटे में फूल चार्ज होती है। इस ट्राई साइकिल की एक विशेषता यह भी है कि इसे बैटरी के अलावा पेडलिंग से भी चलाया जा सकता है। आशीष ने बताया कि सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए डिस्क ब्रेक के साथ इसके ब्रेक सिस्टम को बेहतर किया गया है। हालांकि इसमें अभी भी हम सुधार कर रहे हैं। वह इस पर पिछले करीब दो साल से काम कर रहा था।
विज्ञापन

------
पिता के न चल पाने पर बनाई थी ट्राई साइकिल -
आशीष ने बताया कि पिता के न चल पाने के कारण उन्होंने ट्राई साइकिल बनाने की सोची थी। हालांकि उनके पिता अभी इस दुनिया में नहीं है। लेकिन आशीष की इस बाइक की हर कोई तारीफ कर रहा है। आशीष ने बताया कि यह एक आरामदायक सवारी है। इससे पहले उन्होंने एक टू व्हीलर डिजाइन की थी। इसलिए अब ट्राई साईकिल डिजाइन करने में बहुत अधिक मुश्किलें नहीं आईं। ट्राई साइकिल में उन्होंने आरामदायक सवारी के रूप में डिजाइन किया है। इसकी सिटिंग आरामदायक है और लंबी दूरी में यह बेहतर विकल्प है। टू व्हीलर में जो दिक्कत आती हैं, इसमें उन सभी दिक्कतों को दूर करने की कोशिश की गई है। अभी इसमें और मॉडिफिकेशन चल रही है।
------
दिल्ली से लाना पड़ा मैटेरियल -
आशीष ने बताया कि इसको बनाने का मैटीरियल यहां नहीं मिला, उसे दिल्ली से लाना पड़ा। बताया कि वह ये साइकिल अपने पापा के लिए बना रहा था। पर अब वह इस दुनिया में नहीं रहे। उन्हें चलने में परेशानी होती थी, तो उसने यह साइकिल बनाने की सोची और इस पर काम शुरू किया। इस बीच पिता की मौत के कुछ समय बाद उसने इसे फिर से स्टार्ट किया और सोचा कि कैसे यह आम लोगों के लिए काम आ सकती है। अब यह आम आदमी के लिए है। कोई भी इस चला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें