फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजवि ने स्नातकोत्तर में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, 03 अक्तूबर तक होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजवि ने स्नातकोत्तर में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, 03 अक्तूबर तक होंगे आवेदन
विज्ञापन

- स्नातक के बीएससी सहित सभी कोर्सों में आज दोपहर 2 बजे तक भर सकेंगे फीस
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। विद्यार्थी अब सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में फार्म भरकर 3 अक्तूबर तक फीस भर सकेंगे। जबकि 05 अक्तूबर तक अपने आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर सकते हैं। हालांकि इसके बाद विद्यार्थियों को फार्म में हुई किसी भी तरह की त्रुटि को भी ठीक करने के लिए 2 दिन अलग से दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, विद्यार्थी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में एमटेक, एमफार्मा, मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी, एमएससी योगा, एमसीए, एमबीए, एमकॉम, एमएससी, एमए और अन्य स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्सों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
गुजवि में बीएससी में दाखिले को आज 2 बजे तक भरें फीस
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में स्नातक के विभिन्न बीएससी कोर्सों में दाखिले के लिए फीस भरने की अंतिम तिथि को एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। जिन विद्यार्थियों को पहली मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया था, वे विद्यार्थी मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक अपनी फीस भरकर दाखिला ले सकेंगे। विवि प्रशासन के अनुसार, पहली मेरिट लिस्ट में आने वाले सभी विद्यार्थियों को इस संबंध में फोन पर मेसेज भेजकर और ई-मेल के द्वारा सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो - 52
राजकीय महाविद्यालय उकलाना में बीए में 52 प्रतिशत सीटें भरीं
हिसार। कॉलेजों में दाखिले के लिए जारी प्रथम मेरिट लिस्ट के तहत राजकीय महाविद्यालय उकलाना में बीए प्रथम वर्ष की कुल 160 में से 85 सीटों पर दाखिले हुए हैं। वहीं, बीएससी कंप्यूटर साइंस की 20 सीटों पर अभी 3 दाखिले हुए हैं। नोडल अधिकारी सहायक प्रोफेसर नरेंद्र कुमार और सहायक प्रोफेसर डॉ. तनुजा मेहता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने दाखिले को लेकर खासा रूझान दिखाया है। इस दौरान दाखिला कमेटी के कन्वीनर रविंद्र कुमार नौथा, सहायक प्रो. नरेंद्र चौहान, डॉ. अंजू, डॉ. रविंद्र नौथा, मुकेश, निशा, मोहन, दीपक, सोमबीर आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें