फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रोहा में 10 करोड़ से महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल बनेगा

विज्ञापन
अग्रोहा धाम में पूजा अराधना करते बजरंग दास गर्ग व अन्य - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम में माता लक्ष्मी का 56 भोग, भजन-कीर्तन व भंडारे का कार्यक्रम अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम की तरफ से अग्रोहा में 10 एकड़ में 10 करोड़ रुपये की लागत से महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल स्कूल बनाया जाएगा। जिसमें बच्चों के रहने के लिए हॉस्टल, ऑडिटोरियम व खेल का मैदान तैयार किया जाएगा। सभी राज्यों में महाराजा अग्रसेन के नाम पर अस्पताल व स्कूल बनाए जाएंगे। सभी राज्यों में अग्रोहा धाम की अलग कमेटियों का गठन किया जा रहा है। अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम का राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन 17 अक्तूूबर 2021 को पंजाब बठिंडा में किया जाएगा। 9 अक्तूूबर को संगरूर व 17 अक्तूूबर को बठिंडा में राज्य स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य कार्यक्रम होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव चूड़िया राम गोयल, जगमोहन, जगदीश तायल, गोशाला प्रधान सजन गर्ग, पंप एसोसिएशन आनंद गोयल, ब्रह्म प्रकाश गोयल, कांता गोयल, प्रवीन गर्ग, आनंद मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें