फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में जीआरपी ने रोहतक और यूपी में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में जीआरपी ने रोहतक व उत्तर प्रदेश में दी दबिश
विज्ञापन




हिसार। हत्या कर शव को प्रेमनगर के पास रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले के आरोपियों की धरपकड़ के लिए राजकीय रेलवे थाना पुलिस ने बुधवार को रोहतक व उत्तर प्रदेश में दबिश दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच में करते पुलिस रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। यहां फुटेज में एक बाबा दो संदिग्ध युवकों से बात करता नजर आया। इस पर उन्होंने बाबा की तलाश कर उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में बाबा में बताया कि 3 अगस्त को सुबह 3 बजे दो युवक यहां आए थे। उसने उन युवकों के साथ बैठकर शराब पी थी। इस दौरान उन युवकों ने उसे बताया था कि उन्होंने मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को पकड़ा था। पहले वह उक्त युवक को रेलवे पुलिस के पास ले जाने लगे। मगर फिर वह उसे पुराने रेलवे पुल से आगे ले गए और यहां ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसे रेलवे ट्रैक पर डाल दिया और उसके हाथ कपड़े बांध से दिए और गर्दन भी रेलवे ट्रैक के हुक के साथ बांध दी थी। बाबा ने बताया कि दोनों युवकों में से एक रोहतक व दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।

पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही मृतक की भी पहचान कर ली जाएगी।

- विनोद कुमार, इंचार्ज, राजकीय रेलवे थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें