फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरकार व एचएयू किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत

Tue, 05 Aug 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के अंतर्गत आने वाले प्रदेश के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के हस्तांतरण अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान 8 हजार से अधिक किसानों को आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डाली गई, जिनमें 5858 पुरुष व 2145 महिला किसान शामिल रहे। एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय किसानों की आय बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

प्रो. कांबोज ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से लागू किया गया है। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक इस दिशा में लगातार अनुसंधान कर कृषि पैदाा में वृद्धि करने के साथ-साथ कृषि लागत को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विभिन्न फसलों की उन्नत किस्में विकसित करने, आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने, सुक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाने, फसल प्रबंधन करने, फसल बीमा योजना, नवीनतम तकनीक अपनाने, कीटनाशकों एवं रासायनिक उर्वरकों का सीमित मात्रा में उपयोग करने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित कर रहे हैं। कांबोज ने बताया कि हरियाणा के 16 लाख 9 हजार 822 लाभार्थियों को अब तक 349.76 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें