फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद कांडा का दावा - भाजपा से टिकट मिला, आज करेंगे नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के छोटे भाई गोबिंद कांडा ने मीडिया को पत्र भेजकर ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का दावा किया है। हालांकि भाजपा की ओर से अब तक उन्हें टिकट देने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला 8 अक्तूबर को नामांकन दर्ज करेंगे। 8 अक्तूबर को ही नामांकन का अंतिम दिन है। फिर भी कांग्रेस अभी प्रत्याशी की घोषणा को लेकर पत्ते नहीं खोल रही।
विज्ञापन

गोबिंद कांडा पहले नवरात्र पर शुभ मुहूर्त के अनुसार वीरवार को सुबह नामांकन दर्ज करेंगे। गोबिंद का दावा है कि भाजपा से उन्हें टिकट दे दिया है, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवीलाल ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वीरवार सुबह भाजपा की ओर से टिकट की अधिकारिक घोषणा हो सकती है। इधर, नामांकन दर्ज करवाने के लिए बड़े नेताओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सिरसा विधायक गोपाल कांडा, सिरसा की भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ भी आ सकते हैं। सीएम मनोहर लाल के भी आने की चर्चा है।
कांग्रेस अब तक नहीं कर पाई उम्मीदवार की घोषणा
कांग्रेस अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर पाई है। पार्टी नेता अभी जनसंपर्क अभियान चलाने से गुरेज कर रहे हैं। उम्मीद है कि कांग्रेस की ओर से भी वीरवार या शुक्रवार को उम्मीदवार की घोषणा की जा सकती है। हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पवन बैनीवाल और पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल प्रमुख दावेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें