फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब अटेंडेंट ने बीटेक छात्रा से कहा, प्रैक्टीकल में अच्छे नंबर लगवा दूंगा...मेरा ख्याल रखना

Sun, 18 Dec 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
जीजेयू - फोटो : Demo
विज्ञापन
जीजेयू में एक लैब अटेंडेंट द्वारा बीटेक की छात्रा से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। वीसी को दी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लैब अटेंडेंट ने मुझे कमरे में बुलाया और दबाव बनाया। लैब अटेंडेंट ने छात्रा को प्रैक्टीकल और पेपर में अच्छे नंबर लगवाने का लालच भी दिया। अटेंडेंट ने कहा कि तुम मेरा ख्याल रखना, मैं तुम्हारा ख्याल रखूंगा। इस पर मैंने पूरी बात परिजनों और सहपाठियों को बता दी। प्रैक्टीकल के नंबर लगवाने के बहाने छात्रा पर डोरे डाल रहे लैब अटेंडेंट की छात्रों ने शनिवार को जमकर धुनाई कर दी। छात्रा ने मामले की शिकायत वीसी ऑफिस में भी दी है। लैब अटेंडेंट के साथ छात्रा के बैचमेट द्वारा मारपीट करने का मामला पुलिस तक जा पहुंचा, लेकिन दोनों तरफ से फिलहाल पुलिस से शिकायत वापस ले ली गई। मारपीट के दौरान सिक्योरिटी ने अटेंडेंट को छुड़ाया और मौके पर पुलिस बुलाई। उधर, जीजेयू प्रशासन ने छात्रा को तंग करने वाले लैब अटेंडेंट की दूसरे डिपार्टमेंट में तुरंत प्रभाव से ट्रांसफर कर रजिस्ट्रार को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन


लैब अटेंडेंट को बातचीत के लिए बुलाया कैफेटेरिया में
छात्रा और उसके सहपाठियों ने लैब अटेंडेंट को कैफेटेरिया में बुलाया। लैब अटेंडेंट के साथ एक प्राध्यापक कुलदीप भी पहुंचे। वहां पहुंचते ही छात्रों ने लैब अटेंडेंट पर हमला बोल दिया। प्राध्यापक ने बीच-बचाव की कोशिश की। उन्होंने उन्हें भी धक्का दे दिया। इसके बाद लैब अटेंडेंट की खूब धुनाई की गई।

अगर आपकी बहन होती तो आप क्या करते
लैब अटेंडेंट की विद्यार्थियों ने जमकर पिटाई की। इस बीच विश्वविद्यालय के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की। तभी विद्यार्थियों ने कहा, अंकल आप पीछे हट जाइए। अगर आपकी बहन होती तो आप क्या करते। इसके बाद विद्यार्थी फिर से लैब अटेंडेंट को पीटने लगे, जिससे उसके मुंह पर चोटें आई। पीट-पीट कर उसका मुंह सुजा दिया।
विज्ञापन


फोन पर भी करता था तंग
बीटेक स्टूडेंट के मुताबिक लैब अटेंडेंट लड़की को फोन पर भी परेशान करता था। कई बार फोन पर संपर्क किया था। मना करने के बाद भी वह नहीं माना तो इसकी शिकायत छात्रा ने अपने घर पर और कुलपति को दे दी। लैब अटेंडेंट ने छात्रा के पास कई बार मैसेज भी किए। छात्रा का दावा है कि उसके पास मैसेज सेव भी हैं।

दो दिन बाद भी विवि प्रशासन ने नहीं लिया एक्शन
छात्रा ने दो दिन पहले ही कुलपति को शिकायत दे दी थी, जिसमें उसने लैब अटेंडेंट पर परेशान करने का आरोप लगाया था, लेकिन दो दिन तक विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कोई एक्शन नहीं हुआ तो विद्यार्थियों ने खुद ही अटेंडेंट की धुनाई कर दी।

विद्यार्थियों और लैब-अटेंडेंट के बीच जो कुछ भी हुआ। उस पर लिखित में समझौता हो गया है। हम अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। वहीं छात्रा द्वारा दी गई शिकायत को लेकर पूरी तहकीकात की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. संदीप राणा, प्रोक्टर, जीजेयू हिसार

मामले की शिकायत आई थी, लेकिन मारपीट को लेकर दोनों पक्षों में लिखित समझौता हो गया है।
-रमेश कुमार, एएसआई, पुलिस चौकी जीजेयू

मेरे पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो जांच की जाएगी। न छात्रा ने सीधे मुझे शिकायत की, न ही जीजेयू प्रशासन की तरफ से कोई ऐसा मैटर मेरे संज्ञान में आया है।
- डॉ. शबनम, इंचार्ज महिला सेल जीजेयू

मैंने कभी छात्रा को किसी तरह से तंग नहीं किया। उन्हें गलतफहमी थी। छात्रों ने चौकी में मामला जाने के बाद भी यही कहा था। स्टूडेंट्स हैं, मैं ऐसे में कार्रवाई नहीं चाहता। सब आरोप झूठे हैं।
- लैब अटेंडेंट

बीटेक छात्रा की शिकायत आई थी। दोनों पक्षों को शुक्रवार को भी बुलाया था। तत्काल एक्शन लेते हुए लैब अटेंडेंट का दूसरे डिपार्टमेंट में ट्रांसफर कर दिया है। रजिस्ट्रार की निगरानी में जांच कमेटी बनाई गई है। दोषी मिलने पर किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

- टंकेश्वर कुमार, वीसी जीजेयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें