फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजवि और आईसीएआर मिलकर करेंगे शोध गतिविधियां : प्रो. काम्बोज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) और इंस्टिट्यूट फॉर कॉटन रिसर्च (आईसीएआर) के बीच एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है। इस एमओयू का उद्देश्य दोनों संस्थानों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में शोध को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने कहा कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के साथ-साथ समाज व राष्ट्र के लिए अति उपयोगी होगा। आईसीएआर कृषि और अन्य संबंधित शोध व तकनीकों के लिए देश का एक प्रतिष्ठित संस्थान है। एमओयू के बाद विश्वविद्यालय के एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थी व शोधार्थी आईसीएआर के वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन ले सकेंगे। प्रो. कांबोज ने कहा कि दोनों संस्थान साझे शोध कार्यक्रम और प्रोजेक्ट संचालित कर सकेंगे। संस्थानों के शिक्षक, विद्यार्थी व शोधार्थी एक दूसरे की शोध सुविधाओं और अन्य आधारभूत ढांचों का उपयोग कर सकेेंगे। कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने कहा कि एमओयू से विश्वविद्यालय की शोध गतिविधियों को राष्ट्र स्तर पर और अधिक पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें