फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के 10 वर्षीय बेटे से कुकर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर उसके 10 वर्षीय बेटे के साथ गुरुग्राम के एनएसजी कैंप में कुकर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8, 12 पोक्सो एक्ट और 506 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिलगेट थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी 11 जुलाई को घर से आभूषण और 20 हजार रुपये लेकर चली गई थी। वह अपने साथ उसकी चार वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे को भी ले गई थी। इस संबंध में उसने 11 जुलाई को मिलगेट थाने में रपट दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बेटा काफी सहमा और घबराया हुआ था और अच्छी तरह खाना भी नहीं खा रहा था। बेटे से बार-बार पूछा तो उसने बताया कि जिस व्यक्ति के साथ उसकी मम्मी गई थी, उसने उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें