हिसार के सूर्य नगर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। अभी फिलहाल बीएंडआर के हिस्से में 10 गार्डर और रेलवे के हिस्से में भी 10 गार्डर रखे जाने हैं। रेलवे के हिस्से में गार्डर रखने से पहले रेलवे की अनुमति ली जाएगी।
हिसार के सूर्यनगर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज पर आज से गार्डर रखें जाएंगे। इस दौरान पांच गार्डर रखें जाएंगे। गार्डर रखने के दौरान अंडरपास आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा। अभी फिलहाल गार्डर की सेटिंग की जा रही है ताकि उन्हें उठाकर रखने में आसानी हो।
विज्ञापन
बता दें कि सूर्य नगर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस ओवर ब्रिज के साथ-साथ दो अंडर पास भी बनाए जा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो मई माह के आखिर तक यह प्रोजेक्ट पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभी यह काम बाकी
अभी फिलहाल बीएंडआर के हिस्से में 10 गार्डर और रेलवे के हिस्से में भी 10 गार्डर रखे जाने हैं। रेलवे के हिस्से में गार्डर रखने से पहले रेलवे की अनुमति ली जाएगी। रेलवे की अनुमति मिलने के बाद ही यह 10 गार्डर रखे जा सकेंगे।
इन कॉलोनी को होगा फायदा
इस प्रोजेक्ट पर करीब 77 करोड़ रुपए खर्च आएगा। इस ओवरब्रिज और अंडरपास के बनने से सूर्य नगर, अर्बन स्टेट, विद्युत नगर, सेक्टर 1-4, सेक्टर 3-5, महावीर कॉलोनी और मिल गेट एरिया के लोगों को फायदा होगा।