फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर कौशल को 5 महीने पहले करनाल कर चुके शिफ्ट, जेल प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरुग्राम के गैंगस्टर कौशल पर दिल्ली के शिवालिक अपार्टमेंट निवासी अभिषेक आनंद से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। कौशल पांच महीने पहले तक हिसार सेंट्रल जेल-1 में बंद था। सूचना मिलते ही हिसार जेल प्रशासन भी अलर्ट हुआ है।
विज्ञापन

इमामले में हिसार जेल अधीक्षक दीपक शर्मा का कहना है कि गैंगस्टर कौशल को एक जुलाई को हिसार से करनाल जेल में शिफ्ट किया जा चुका है। इस मामले में हिसार का कोई लेनादेना नहीं है। जेल में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कई बंदियों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद होते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जेल में हो रही प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी हुई है। अगर उक्त मामले से संबंधित कोई भी सूचना हाथ लगती है तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि अभिषेक आनंद ने दिल्ली के सुशांत लोक थाने में शिकायत दी है। शिकायत में उसने बताया कि सेक्टर-44 में उसने कार्यालय खोला हुआ है और सोहना के पास गांव सरमथला में उसका फिशरीज का काम है। उसने बताया कि 23 नवंबर को उसके पास पहली बार फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने उसके कहा था कि सात दिन में काम बंद कर हरियाणा से बाहर चला जाए। उसे कहा था कि अगर यहां पर काम करना है तो 10 लाख रुपये देने होंगे। रुपये नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने उसे 26 नवंबर व एक दिसंबर को भी फोन किया था। उसने स्वयं को गैंगस्टर कौशल बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें