फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: क्रिप्टो करेंसी में मुनाफे कमाने का झांसा देकर किसान से 7.19 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर ठगों ने क्रिप्टो में ज्यादा मुनाफे कमाने का झांसा देकर सातरोड़ खुर्द के किसान से 7 लाख 19 हजार रुपये ठग लिए। किसान ने एनसीसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दी है। साइबर थाने से जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सातरोड़ खुर्द निवासी ने पुलिस को बताया कि 22 मार्च को फेसबुक पर पूजा बंसल के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। बातचीत के बाद नंबर एक्सचेंज हुए। पूजा ने खुद को लंदन में इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कारोबारी बताया। बातों-बातों में पूजा ने उसे बताया कि वह क्रिप्टो करेंसी का काम भी करती है। अगर तुम भी यह काम करना चाहते हो तो तुम भी इसमें ठीक-ठाक पैसा कमा लोगे। उसने भी क्रिप्टो करेंसी का काम करने की हां भर दी। पूजा ने उसे बताया कि उसके बॉस अंकित वर्मा ट्रेडिंग टिप्स देंगे लेकिन उसे बदले में कमाई का 30 फीसदी कमीशन देना होगा।
झांसे में आकर उसने 18 अप्रैल को आईडीबीआई खाते में 1.32 लाख रुपये भेजे। इसके बाद कमीशन के नाम पर एक्सिस खाते में 59 हजार, एसबीआई खाते में 1.53 लाख, दूसरे एसबीआई खाते में 80 हजार और फेडरल बैंक खाते में 2.95 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। कुल 7.19 लाख रुपये भेजने के बाद पूजा बंसल ने मैसेज करना बंद कर दिया। दोस्तों के बताने पर उसे ठगी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि जिस फेसबुक आईडी से बात हुई थी, वह अब डिलीट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें