फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने का झांसा, 9 लाख 36 हजार रुपये ठगे

Fri, 14 Aug 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को आर्मी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 9 लाख 36 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। न तो युवक को नौकरी मिली और न ही रुपये वापस लौटाए गए।
विज्ञापन


रुपये मांगने पर उलटे पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी सातरोड़ कलां निवासी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आजाद नगर स्थित गीता कॉलोनी निवासी प्रेमसिंह के बेटे सूरज ने 3 अप्रैल, 2012 को आर्मी में फायर मैन की नौकरी के लिए जालंधर में टेस्ट दिया था। इसके साथ ही प्रेम सिंह ने बेटे को यह नौकरी दिलाने के लिए हर प्रकार से प्रयास में लगा था। उसकी पहचान गांव सातरोड़ कलां के सुरेंद्र सिंह के साथ थी। प्रेम ने उसके आगे बेटे की नौकरी का जिक्र किया तो उसने पक्का काम कराने का दावा किया।
विज्ञापन


इसके लिए सुरेंद्र ने प्रेम से 10 लाख रुपये मांगे। सवाल बेटे की नौकरी का था, इस लिए वह भी लाखों की राशि देने को तैयार हो गया। अंत में सौदा 9 लाख 38 हजार रुपये में पट गया।

बाद मे प्रेम सिंह ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सुरेंद्र को तीन लाख रुपये दिए। इसके बाद चार पांच सप्ताह के बाद फिर से 2 लाख रुपये दिए। इसके बाद सुरेंद्र ने पूरी रकम मांगी तो प्रेम ने बाद में 4 लाख 38 हजार रुपये उसके बैंक खाते में जमा करवा दी।

सूरज को थमाया सिफारिशी पत्र
9 लाख 38 हजार रुपये मिलने के बाद सुरेंद्र ने एक सिफारिशी पत्र लिख कर सूरज को थमा दिया। उसने उसे पत्र लेकर जालंधर जाने को कहा।

उसने सूरज को आश्वस्त किया कि जालंधर में जो भी अधिकारी मिले, उसे पत्र दे देना वह उसे तुरंत नौकरी ज्वाइन करा देगा। उत्साहित होकर सूरज जालंधर पहुंच गया। वहां पत्र थमाया तो सेना का अधिकारी भी चौंक गया। उसने सूरज को बताया कि ऐसे नौकरी संभव नहीं है।

उनके साथ धोखा किया गया है। सूरज ने घर वापस आकर पूरी बात अपने पिता प्रेम को बताई। प्रेम ने सुरेंद्र से पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे वापस करने से मान कर दिया। आरोप है कि साथ ही उनको जान से मारने की धमकी दी।

कोर्ट में डाला इस्तागासा
बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर 9.38 लाख रुपये की ठगी का शिकार होने पर प्रेम ने सुरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट की शरण ली।

उसने कोर्ट में इस्तगासा दायर कर रुपये वापस दिलाने व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की अपील की। कोर्ट ने सुनवाई के बाद अब थाना सदर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


थाना सदर में प्रेम की शिकायत पर पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें