फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चतुर्थ जिला योगासन खेल प्रतियोगिता 17-18 को दयानंद कॉलेज में

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं योगासन भारत के बैनर तले दयानंद कॉलेज में 17 व 18 अगस्त को चतुर्थ जिला योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10 वर्ष से 55 वर्ष तक विभिन्न आयु वर्गों के पुरुष व महिला खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता सब-जूनियर (10 से 14 वर्ष), जूनियर (14 से 18 वर्ष), सीनियर (18 से 28 वर्ष), सीनियर ए (28 से 35 वर्ष), सीनियर बी (35 से 45 वर्ष) और सीनियर सी (45 से 55 वर्ष) के आयु वर्ग के पुरुष-महिला के लिए करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में चार प्रकार की प्रतियोगिताएं ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर व रिदमिक पेयर का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हिसार जिले का कोई भी प्रतिभागी भाग ले सकता है जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है जिसकी अंतिम तिथि 14 अगस्त होगी। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला प्रभारी अजय ऐलावादी ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद जानकारी देते हुए कहा कि जिला स्तरीय विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। राज्य स्तरीय विजेता राष्ट्रीय योगासन खेलों में प्रतिभाग कर सकेंगे। इस मौके पर हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सदस्य एवं भारत स्वाभिमान हरियाणा के राज्य प्रभारी ईश कुमार आर्य, जिला योगासन खेल संघ के सचिव अनुज कौशिक, उप-सचिव कविता, कोषाध्यक्ष नरेंद्र, सदस्य ईश कुमार आर्य, मुकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें