फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विवि में विदेशी भाषा फ्रैंच और जर्मन के कोर्स होंगे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शुरू किए गए रोजगार परक कोर्सों में विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है। विदेशों में रोजगार और पढ़ने की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए जीजेयू में इस सत्र से दो शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स इन जर्मन और फ्रैंच शुरू किए हैं। ये कोर्स करने के बाद विद्यार्थी कॉमन यूरोपियन फ्रेम वर्क के ए वन लेवल की प्रतिस्पर्धा में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन


इससे उन्हें विदेश में पढ़ने और रोजगार करने में परेशानी नहीं होगी। विद्यार्थी डिग्री के साथ-साथ ये कोर्स भी कर पाएंगे। दोनों कोर्स तीन-तीन महीने के होंगे। दोनों कोर्स में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। कोर्स को करने के बाद विद्यार्थी विदेशों में भी रोजगार पा सकते हैं।

8 हजार रुपये होगी फीस
तीन महीने के कोर्स की फीस करीब 8000 रुपये रहेगी। वहीं विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कोर्स में दाखिला लेने के लिए करीब 6000 रुपये देने होंगे। दोनों कोर्स 90 घंटे में पूरे करवाए जाएंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
विज्ञापन

-

विवि में विद्यार्थियों का रुझान रोजगार परक कोर्स की ओर अधिक है। जीजेयू में इस सत्र से दो शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स इन जर्मन और फ्रैंच शुरू किए जा रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को जर्मन और फ्रैंच भाषा समझने में आसानी होगी, और विद्यार्थियों को पढ़ने और रोजगार पाने में फायदा होगा। कोर्स के बाद प्लेसमेंट के लिए भी विदेशों में कंपनी व दाखिले के लिए विश्वविद्यालय में भी बातचीत की जाएगी। - प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें