हिसार। जिले के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट लिस्ट मेेें जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, वे विद्यार्थी सोमवार शाम 5 बजे तक फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे। दयानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि फीस भरने के बाद विद्यार्थी अपना प्रवेश फार्म और संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन फीस भरने की रसीद की प्रति सहित महाविद्यालय में 25 सितंबर तक प्रवेश कमेटी के पास जमा करवा सकते हैं। ये दस्तावेज जमा करवाने के बाद ही विद्यार्थियों की दाखिले की प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
उच्चतर शिक्षा विभाग दूसरी मेरिट लिस्ट 22 सितंबर को जारी करेगा। वहीं, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर कोर्सों में दाखिले की अंतिम तिथि भी सोमवार 20 सितंबर है। विद्यार्थी 20 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं।