फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा दामण सिमा दे ओ नणदी के बीरा...

Mon, 01 Feb 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
म्हारा हरियाणा संस्था एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से दो दिवसीय लोक रंगमंच उत्सव का आयोजन केएस मॉर्डन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोथ खुर्द में हुआ। समापन अवसर पर हरियाणवीं लोक कलाकारों ने जमकर धमाल किया। उत्सव में राजस्थानी लोक नाटक ख्याल तथा पंजाबी लोक नाटक नकल ने भी अपनी संस्कृति के रंग बिखेर दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन


लोक उत्सव में हरियाणवी लोक कलाकारों ने हरियाणवी लोक धुनों पर हरियाणवी लोक रंगमंच की छठा बिखेरी। मेरा दामण सिमा दे ओ नणदी के बीरा तथा साथण चाल पड़ी तेरे ढब-ढब भर आये नैन, लोक गीतों ने उत्सव में खासा रंग जमाया। उत्सव में हरियाणा का लोक नाटक हीरामल जमाल पेश किया गया।

इसमें कलाकारों ने सामाजिक बुराइयों पर गहरा कटाक्ष किया। बुराइयों को जड़ से मिटाने के संदेश तथा नुकते भी कलाकारों ने दर्शकों के सामने रखे। उत्सव की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने की। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जाने माने बंगाली रंगकर्मी कल्याण दास मोय ने शिरकत की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोक रंगमंच का हृास हो रहा है। हमारी लोक परंपराएं लगातार खत्म हो रही हैं। इन परंपराओं को बचाने की बेहद जरूरत है। लोक संस्कृति किसी भी देश की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न प्रकार की संस्कृतियां पाई जाती हैं। हर एक संस्कृति के पीछे इतिहास होता है। हमें हमारी संस्कृति से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें