फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध का कहर, रामायण टोल के पास कई वाहन आपस में टकराए

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
धुंध के चलते सोमवार को सुबह जिले में कई सड़क हादसे हुए। ये हादसे जिला में अलग-अलग जगहों पर हुए। इन हादसों में करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को हिसार और हांसी के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े आठ बजे रामायण टोल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कम दृश्यता के चलते इस कार के पीछे आने वाले 10 से 12 वाहन एक के बाद एक कर इससे टकराते रहे। हादसे में वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ कई लोग भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाया। वहीं दोपहर को भी बरवाला रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में विनोद और परवीन घायल हो गए।
इस रोड पर पहले भी हुए हादसे
उल्लेखनीय है कि जनवरी की शुरुआत में सिरसा रोड पर बगला मोड़ के पास धुंध के चलते 10-12 वाहन आपस में टकरा गए थे। उस दौरान हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए थे। धुंध के चलते करीब दो दिन पूर्व भी हिसार कैंट रोड पर ही तीन हादसे हुए थे। उस दौरान संतरों से भरे एक कैंटर ने रोडवेज बस में टक्कर मारी थी। जिंदल पुल के नजदीक रोड के पास एक ऑटो व अन्य वाहन की टक्कर हुई थी। वहीं इसी रोड पर पृथ्वीराज चौक और बरवाला रोड पर मलिक टोयोटा के पास धुंध के चलते दो सड़क हादसे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें