फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: श्रद्धालुओं ने हाथों से खींचा रथ, हिसार शहर में जगन्नाथ यात्रा पर बरसाए फूल

Sat, 28 Jun 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के सेक्टर 14 ​स्थित बुधला संत मंदिर से निकाली  गई भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में भाग लेते श्र
विज्ञापन
हिसार। श्री भगवान जगन्नाथ व श्री जगन्नाथ रथ यात्रा समिति की ओर से शुक्रवार की शाम सेक्टर 14 स्थित बुधला संत मंदिर से गाजे, बाजे के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए यात्रा में भाग लिया। वृंदावन से आई श्रद्धालुओं की टोली ने हरे कृष्णा-हरे रामा की धुन पर खूब नृत्य किया। आसपास के क्षेत्रों से निकाली गई इस यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ता गर्मी की परवाह न करते हुए अपने हाथों से रथ को खींचा। समिति के सेवादारों रामधारी गोयल व पवन अग्रवाल ने बताया कि मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यात्रा पूरे क्षेत्र में घूमते हुए कोठी नंबर 1007 पर संपन्न हुई। 28 जून को सुबह सवा नाै बजे विश्राम स्थान पर विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। सेवादारों ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक भैय्या दिव्य दास, विशाल मित्तल व डॉ. मोहन तनेजा भजनों की वर्षा की। संकीर्तन में जय जगन्नाथ...जय जगन्नाथ..., निताई गौर राधे श्याम-हरे कृष्णा हरे राम... आदि भजन गूंजते रहे। रथ यात्रा में हनुमानजी की पावन ध्वजा, विशाल रथ भक्तों द्वारा खींचना, रथ पर पुष्प वर्षा, भगवान जगन्नाथ का फूल बंगला मुख्य आकर्षण रहे। रथ को बंगाल के कारीगरों द्वारा सजाया गया। शृंगार सेवा सुनील गर्ग व मधुर गुप्ता की रही। रथ यात्रियों के सम्मान में जगह-जगह जलपान दिया गया।
विज्ञापन

रथ यात्रा में मंत्री, विधायक व मेयर हुए शामिल
जगन्नाथ रथ यात्रा समिति से जुड़े सेवादारों आशीष गुप्ता, मोती कंसल व धीरज गर्ग ने बताया कि हिसार की विधायक सावित्री जिंदल के सान्निध्य में निकाली गई रथ यात्रा में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने की। मंडल आयुक्त अशोक गर्ग ने ज्योत प्रज्वलित की। नगर निगम के मेयर प्रवीण पोपली अति विशिष्ट अतिथि व पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, पार्षद सरोज जैन, मोहित सिंघल, अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, पूर्व पार्षद टीनू जैन एवं कविता केडिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिथियों को समिति की ओर से भगवान जगन्नाथ के स्वरूप स्मृति चिह्न के रूप में दिए गये। इनके अलावा नगर की अनेक संस्थाओं से जुड़े अनेक गणमान्य लोग भी रथ यात्रा में शामिल हुए।

जगन्नाथ पहुंचें मौसी के घर, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल
हिसार। जीजेयू स्थित जगन्नाथ धाम से शुक्रवार शाम को जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शाम को रवाना हुई जगन्नाथ यात्रा सिटी थाना, राजगुरु मार्केट होते हुए नागोरी गेट स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं। जहां भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर है। यात्रा की तैयारियां दो महीने से चल रही थी। यात्रा में एनके गोयल, जगदीश तायल और दीपक गर्ग के नेतृत्व में सभी धार्मिक संस्थाओं को शामिल किया गया था। विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन में संपन्न हुई इस यात्रा में रास्ते भर भक्तों ने जलपान और प्रसाद की सेवा दी और पुष्पवर्षा की। रथ यात्रा में श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए पहुंचे। वहीं, राहगीर रथ यात्रा को मोबाइल में कैद करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें