फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुष्प उत्सव आज से, 3 दिन गुलजार रहेगा एचएयू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय अगले तीन तक फूलों से गुलजार रहेगा। विवि के गेट नंबर 4 के पास एग्री टूरिज्म सेंटर व बोटेनिकल गार्डन में 3 से 5 जनवरी तक शहरी खेती एक्सपो एवं पुष्प उत्सव का आयोजन किया जाएगा। वीरवार शाम तक उत्सव संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
विज्ञापन

एग्री टूरिज्म सेंटर, वनस्पति उद्यान, एचएयू की सामाजिक कल्याण सोसायटी और भू- दृश्य इकाई संरचना द्वारा आयोजित इस उत्सव का शुभारंभ कुलपति प्रो. बीआर कांबोज करेंगे। मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. राजेश गेरा ने बताया कि शहरी खेती एक्सपो एवं पुष्प उत्सव में स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, ऑन दा स्पॉट ड्राइंग, मेहंदी रचाओ, पेंटिंग, रंगोली व पुष्प सजा प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

आम नागरिकों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। लोग पुष्प उत्सव के दौरान विविध किस्मों के फल व फूलदार पौधों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें