बरवाला (हिसार)। शहर के हिसार-चंडीगढ़ मार्ग पर बरवाला बाईपास पर बुधवार दोपहर पांच वाहन आपस में टकरा गए। इसमें छह लोग घायल हो गए। पहला हादसा बरवाला बाईपास पर हुआ। इसमें दो ट्रक आपस में टकरा गए। वहीं, एक कार को भी ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे एक ट्रक के चालक और परिचालक दोनों घायल हो गए। वहीं, दूसरा हादसा बरवाला बाईपास के टोहाना मार्ग पर हुआ। इसमें दो कार आपस में टकरा गईं, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
पहले हादसे में ट्रक के चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने मशीन के जरिये ट्रक के केबिन में फंसे चालक राजस्थान के जैसलमेर निवासी सिकंदर और क्लीनर वीरेखान को बाहर निकाला। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार बरवाला बाईपास पर आगे चल रहे ट्राले की अचानक गति कम हुई, जिसके कारण उसके पीछे चल रहा ट्रक ट्राले से जा टकराया। इस दौरान ट्रक ने एक कार को भी चपेट में ले लिया, जिसके चलते कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के चालक व क्लीनर ट्रक के केबिन में ही फंस गए।
ट्रक चालक अंबाला से माल लोड कर राजस्थान के जैसलमेर जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने राहगीरों की मदद से ट्रक के चालक व क्लीनर को करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
दो कार आपस में टकराई एक में लगी आग
दूसरे सड़क हादसे में बाईपास के नजदीक एक अर्टिगा कार ने डिवाइडर लांघकर बरवाला की तरफ से आ रही ऑल्टो को सामने से टक्कर मार दी। जिसके चलते ऑल्टो कार में आग लग गई। इस कारण ऑल्टो जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही की आग लगने से पहले ही ऑल्टो कार सवार दोनों लोगों को राहगीरों ने बाहर निकाल लिया था, जिसके चलते कोई नुकसान नहीं हुआ। ऑल्टो कार में एलपीजी गैस किट लगी हुई थी, जबकि अर्टिगा कार में सीएनजी सिलिंडर था। ऑल्टो कार अर्टिगा से टकराकर सड़क से नीचे चली गई नहीं तो अर्टिगा भी आग की चपेट में आ सकती थी। हादसे में घायलों को बरवाला के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं अर्टिका कार में सवार दो लोगों का भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाई।
अर्टिगा कार में सवार गांव जेवरा निवासी मंदीप ने बताया कि वह और उसके साथ बरवाला के वार्ड 14 निवासी सुरेंद्र गैबीपुर के पास एक फार्म हाऊस से बरवाला की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान जब वह नए रेस्ट हाऊस के नजदीक पहुंचे तो अचानक से उनकी गाड़ी सड़क की दूसरी दिशा में चली गई ऑल्टो से टकरा गई। जब होश आया तो बरवाला के एक निजी अस्पताल में थे। हादसे में घायल ऑल्टो सवार गांव काबरेल निवासी मुकेश व घनश्याम ने बताया कि वह गांव से टोहाना जा रहे थे।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला