फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जमीनी विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, पांच लोग घायल; मौके पर पहुंची पुलिस

Tue, 12 May 2026 07:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बास

सार

हरियाणा के हिसार में फायरिंग में पांच लोग घायल हुए हैं। जमीनी विवाद को लेकर यह वारदात हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के बास थाना क्षेत्र के गांव बडाला में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। घटना में करीब पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को नारनौंद के नागरिक अस्पताल और दो को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी बलवान सिंह और नारनौंद सीआईए इंचार्ज अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक रोहतक जिले के गांव फरमाना निवासी कश्मीर ने बताया कि उनके परिवार की गांव बडाला में करीब 149 कनाल 7 मरले पुश्तैनी जमीन है। आरोप है कि चार मई की सुबह करीब 11 बजे जब वह खेत में पहुंचा तो वहां पांच-छह युवक लाठी-डंडों के साथ मौजूद थे। युवकों ने दो ट्रैक्टरों की मदद से खेत में खड़ी कपास की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। कश्मीर का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। 

इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देते हुए खेत से भगा दिया। कश्मीर ने आरोप लगाया कि बडाला निवासी विकास उर्फ विक्की, प्रवेश, अंकित, सुधीर व अन्य लोगों ने उसे दोबारा खेत में आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कश्मीर पक्ष के लोग खेत जोतने के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते फायरिंग तक पहुंच गया। घटना में कश्मीर पक्ष के बडाला निवासी तेजबीर, सोनीपत निवासी पवन और रोहतक निवासी आदित्य घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से विकास उर्फ विक्की और उसके भतीजे को भी गोली लगने की सूचना है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें