फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू ने पांच नए कोर्स शुरू किए

Tue, 24 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
जीजेयू ने पांच नए कोर्स शुरू किए - फोटो : bureau
विज्ञापन
जीजेयू ने नए सत्र से पांच नए कोर्स शुरू किए हैं। इनमें पंचवर्षीय ड्यूअल डिग्री बीएससी (ऑनर्स) व एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी और दो वर्षीय एमएससी इकोनोमिक्स शामिल हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के बीएससी व एमएससी ड्यूअल कोर्स बहु विषयक तथा विशेष शोध को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन


इन कोर्सों का सिलेबस भी विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। प्रथम वर्ष सभी बेसिक साइंसेज का व्यापक अध्ययन करवाया जाएगा। विद्यार्थियों को कुछ विशेष विषयों तथा बहुविषयक कोर्स नियमित स्तर पर उपलब्ध करवाए गए हैं।

यह कोर्स विद्यार्थियों के लिए विज्ञान की विभिन्न शाखाओं पर्यावरण विज्ञान, संगणना विज्ञान आदि के क्षेत्र में लाभदायक होंगे। विद्यार्थी तीन साल के बाद संबंधित विषय में बीएससी ऑनर्स की डिग्री लेंगे तथा इसके बाद बिना प्रवेश परीक्षा के संबंधित विषय में सीधे एमएससी के दो वर्षीय कोर्स में दाखिला मिलेगा। प्रत्येक विषय में 30-30 सीटों का प्रावधान है।
विज्ञापन


दाखिले विश्वविद्यालय द्वारा ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे तथा कॉमन काउंसलिंग के माध्यम से योग्यता, मेरिट तथा विद्यार्थी की रुचि के अनुसार विभिन्न विषयों में दाखिले दिए जाएंगे। एमएससी इकोनोमिक्स कोर्स भी विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक होगा तथा इसे हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस द्वारा संचालित किया जाएगा।

कोर्सों के दाखिले के लिए वेबसाइट का शुभारंभ
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने इन कोर्सों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दाखिला पोर्टल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अनिल कुमार पुंडीर और विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर के हेड मुकेश  के साथ उनकी प्रोग्रामर्स टीम के सदस्य उपस्थित थे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अनिल कुमार पुंडीर ने कहा कि इन कोर्सों में इसी सत्र से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन जमा की अंतिम तिथि 17 और 24 जून
पंचवर्षीय डयूअल डिग्री बीएससी व एमएससी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 17 जून तथा दो वर्षीय एमएससी इकोनोमिक्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 24 जून है। इन नए कोर्सों के शुरू होने से विश्वविद्यालय का स्तर और भी ऊंचा होगा।   
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें