फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पोस्ट से मिलेंगे डेथ-बर्थ सर्टिफिकेट

Tue, 24 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
हिसार नगर निगम - फोटो : demo
विज्ञापन
नगर निगम में डेथ बर्थ सर्टिफिकेट लेने वालों को आज से कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर निगम अब नए डेथ बर्थ सर्टिफिकेट स्पीड पोस्ट से घर भिजवाएगा। इस मामले को लेकर डीसी एवं नगर निगम आयुक्त निखिल गजराज ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन



नगर निगम सचिव ने बताया है कि मंगलवार से जितनी भी डेथ बर्थ सर्टिफिकेट की नई एप्लीकेशन आएंगी, उन्हें स्पीड पोस्ट के जरिए घर भेजा जाएगा। इसके अलावा जो पुरानी एप्लीकेेशन फिलहाल पेंडिंग पड़ी हैं उन्हें केवल मैनुअल दिया जाएगा। बाकी नई कोई भी एप्लीकेेशन जो आएगी उन्हें स्पीड पोस्ट के जरिए ही संबंधित एप्लीकेशन देने वाले व्यक्ति के घर तक पहुंचाया जाएगा।

डाक विभाग से किया एग्रीमेंट
नगर गिगम ने डाक विभाग से एग्रीमेंट किया है। डाक विभाग के कर्मचारी खुद हर रोज निगम कार्यालय से डाक लेकर जाएंगे। नगर निगम प्रति स्पीड पोस्ट के हिसाब से उन्हें शुल्क देगा।
विज्ञापन


शहर में 20 रुपये, बाहर 43 रुपये लगेगा अतिरिक्त शुल्क
नगर निगम के स्पीड पोस्ट के जरिए डेथ बर्थ सर्टिफिकेट भेजने के मामले में आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ जरूर पड़ेगा। मगर इसके साथ नगर निगम सुविधा देगा। यह सर्टिफिकेट लोगों के घर तक पहुंचेगा। एक बार एप्लीकेशन व फीस जमा करवाने के लिए आम आदमी को बार बार निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

निगम ने इसके लिए शहरी क्षेत्र में 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क व शहर से बाहरी क्षेत्र में 43 रुपये अतिरिक्त शुल्क लेने की प्लानिंग की है। इस अतिरिक्त शुल्क के बाद नाम समेत बर्थ सर्टिफिकेट 125 रुपये में व्यक्ति के घर तक पहुंचेगा। डेथ सर्टिफिकेट 75 रुपये में पहुंचेगा। यह शुल्क शहरी क्षेत्र में लागू होगा। शहर से बाहर भेजने के मामले में निगम बर्थ सर्टिफिकेट का शुल्क 148 रुपये व डेथ सर्टिफिकेट भेजने का शुल्क 98 रुपये वसूलेगा।

यहां आ सकती है अड़चन
नगर निगम को एक मामले में थोड़ी अड़चन आ सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम में तीन कर्मचारियों की अस्थायी ड्यूटी लगाई हुई है। सप्ताह में तीन कर्मचारी नगर निगम में ड्यूटी देंगे। इससे नगर निगम का काम प्रभावित हो रहा है। कोई भी कर्मचारी जिम्मेवारी नहीं ले रहा, जिसके कारण निगम को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


आज से मैनुअल सर्टिफिकेट नहीं देंगे। पोस्ट स्पीड के जरिए डेथ बर्थ सर्टिफिकेट भेजे जाएंगे, इससे आम लोगों को निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- वीरेंद्र सिंह, सचिव नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें