फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले उकसाते हैं, फिर किसानों को लहूलुहान कर रहे : सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। किसानों को पहले उकसाया जा रहा है, फिर लाठीचार्ज कर लहूलुहान किया जाता है। करनाल, हिसार, सिरसा सब जगह किसानों को उकसा कर उन पर लाठियां बरसाई गईं। यह कहना है कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का।
विज्ञापन

वह बुधवार को अर्बन एस्टेट स्थित अपने पैतृक आवास पर मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री किसानों के मामले में ड्रामा कर रहे हैं। समझौते करने के बाद भी केस दर्ज किए गए। सीएम केवल कांग्रेस पर ही आरोप लगाकर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी है। हर वर्ग की लड़ाई लड़ना हमारा फर्ज है। हम किसानों को समर्थन करते हैं। उकसाने का आरोप गलत है। पिछले 9 महीने से किसान सड़कों पर हैं। इस सरकार में घमंड बहुत अधिक है। लोकतंत्र में सिर फोड़ने के आदेश अधिकारी दे रहे हैं। आदेश के बिना एसडीएम ऐसा कदम नहीं उठा सकता था। हर महीने 50 से 100 रुपये गैस सिलिंडर पर बढ़ाए जा रहे हैं। जनता को धर्म, जाति के नाम पर लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान नगर पालिका के चुनाव सिंबल पर लड़ने के सवाल पर सैलजा ने कहा कि जल्द ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, सुभाष बतरा, हरपाल बूरा , जगन्नाथ, बजरंग दास गर्ग, भूपेंद्र गंगवा व लाल बहादुर खोवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें