फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अस्पताल में लगेंगे आग बुझाने वाले यंत्र, बदले जाएंगे बिजली के तार

Thu, 23 Jan 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करते कर्मचारी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल में फायर सेफ्टी उपकरण लगाने के लिए लोकनिर्माण विभाग की इलेक्ट्रिक विंग के कर्मचारियों ने निरीक्षण किया। नागरिक अस्पताल में लोकनिर्माण विभाग की तर्ज पर फायर सायरन, स्मॉक डिटेक्टर व आग लगने पर पानी की बौछार करने वाले उपकरण लगेंगे। वहीं अस्पताल में बिजली के तारों को भी बदला जाएगा।

फायर सेफ्टी उपकरण के लिए अलग से एस्टीमेट बनाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों ने अस्पताल में फायर सेफ्टी उपकरण लगाने के प्वाइंट देखे। वहीं पाइप व अन्य सामान का आंकलन भी किया। फायर सेफ्टी उपकरण लगाने के लिए प्रत्येक कक्ष व वॉकिंग एरिया की जगह निश्चित की गई है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक विंग की तरफ से इसकी रिपोर्ट तैयार करके मुख्यालय भेजी जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद इस पर काम शुरू होगा। इसके साथ ही कर्मचारियों ने बिजली के तारों का भी निरीक्षण किया। इसमें देखा गया कि कौन से तार बिल्कुल खराब हैं और कितने हिस्से को बदला जाना है। इसके अलावा पब्लिक अनाउसमेंट सिस्टम लगाने की जगह भी चिह्नित की गई।

बता दें कि वर्ष 2021 में लोक निर्माण विभाग की तरफ से नागरिक अस्पताल की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया था।

करीब डेढ़ महीना पहले इस एस्टीमेट को मंजूरी देते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हांसी के नागरिक अस्पताल की मरम्मत के लिए 4.61 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। इसे पहले जिलास्तर पर सीएमओ के पास भेजा गया। वहां से इसे नागरिक अस्पताल के एसएमओ के पास भेजा गया। नागरिक अस्पताल के एसएमओ की तरफ से इसे लोकनिर्माण विभाग को ट्रांसफर कर
दिया है।

इस 4.61 करोड़ रुपये से नागरिक अस्पताल की हालत सुधारी जाएगी। इसके लिए दो दिन पहले लोकनिर्माण विभाग के सिविल व इलेक्ट्रिक विंग के जेई ने निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


इस लागत से अस्पताल में टाइलें लगाई जाएंगी। इसके अलावा फॉल्स सीलिंग भी की जाएगी। वहीं बाथरूम, मेल वार्ड, दरवाजों-खिड़कियों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड व प्राइवेट रूम की भी मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें