फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर से गुजर रहे मिट्टी से भरे डंपर, उड़ती धूल से लोग परेशान

Thu, 23 Jan 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिवानी के बाजार से बिना ढके गुजरते मिट्टी के डंपर।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में बिना ढके मिट्टी से भरे डंपरों के गुजरने के कारण दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना इन डंपरों से उड़ने वाली धूल दुकानों और सड़कों पर जम रही है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार भोला खत्री, राजू मेहता, सतपाल बिश्नोई, मनीष वशिष्ठ आदि ने बताया कि दिनभर डंपरों से उड़ती धूल उनकी दुकानों और सामान पर जम जाती है। ग्राहक धूल के कारण खरीदारी के लिए आने से बचते हैं। भोला खत्री ने कहा कि हम दिन में कई बार सफाई करते हैं, लेकिन यह समस्या खत्म नहीं हो रही। व्यापार पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
राजू मेहता ने बताया कि प्रशासन से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। दुकानदारों का कहना है कि यह समस्या न केवल उनके व्यापार, बल्कि स्वास्थ्य पर भी असर डाल रही है। लगातार धूल में रहने से सांस और त्वचा से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से इन डंपरों पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें