मंगाली सुरतिया गांव में आग से जला दुकान का सामान।
हिसार। मंगाली सुरतिया गांव के बस स्टैंड के पास स्थित दो दुकानों में 1 नवंबर की रात को अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकानों के अंदर रखा हुआ सामान जल गया। दुकानदारों को सुबह पांच बजे आग लगने की घटना का पता चला और मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस संबंध में मंगाली पुलिस चौकी में शिकायत दी है।
मंगाली गांव वासी विष्णु ने बताया कि उसकी बालाजी लोन और सुरेंद्र की शनि देव जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। दोनों दुकान बस स्टैंड के पास है। शुक्रवार देर रात को अज्ञात कारणों के चलते दोनों दुकानों में आग लग गगई। सुबह करीब पांच बजे दुकानों में आग लगने की घटना का पता चला। पता चलने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हुए और आग पर काबू पाया। दुकानदारों का कहना है कि आग से दुकानों के अंदर रखा हुआ सामान जल गया। संवाद