फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना लगा रहे व्यापारियों को पुलिस ने खदेड़ा, दूसरे दिन भी मार्केट रही बंद

Wed, 08 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
बाजारों के व्यापारी दोफाड़ - फोटो : bureau
विज्ञापन
:नागोरी गेट पिलर मामले को लेकर मंगलवार को भी नागोरी गेट के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने नागोरी गेट पर निगम प्रशासन का विरोध करते हुए सुबह धरना लगाने के लिए टेंट लगा लिया। मामले की सूचना पुलिस को मिल गई। सिटी थाना एसएचओ मंदीप सांगवान ने खुद मौके पर पहुंचकर धरना लगा रहे व्यापारियों को वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन


उन्होंने व्यापारियों को धाना 144 लगाने की चेतावनी देते हुए टेंट हटाने के लिए कहा। पुलिस द्वारा सख्ती दिखाने की बात पर व्यापारियों ने टेंट वहां से हटा लिया। उधर वकीलान बाजार व मोती बाजार के व्यापारियों ने डीसी को लेटर लिखकर प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि असंवैधानिक तरीके से बंद किया गया रास्ता प्रशासन ने खुलवाकर अच्छा काम किया है। नागोरी गेट के व्यापारियों का पूरा दिन बैठकों का दौर चलता रहा। सुबह से लेकर दोपहर फिर रात 9 बजे तक व्यापारियों की बैठक चल रही थी।


मार्केट प्रधान मंगल ढालिया का कहना है कि प्रशासन का रुख अगर उनके प्रति सही नहीं रहा तो वे कल भी बाजार बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारी एसोसिएशन लगातार संपर्क में हैं। अगर ऐसा ही रहा तो वे दूसरी एसोसिएशन से बात कर कर पूरे शहर के बाजारों को बंद करवाएंगे।
विज्ञापन


प्रधान ढालिया का कहना है कि प्रशासन मनमानी कर रहा है। यहां पिलर लगाए जाने से जाम नहीं लगता। बड़े वाहनों की एंट्री नहीं होती। प्रशासन को जो काम करना चाहिए थे वो मार्केट के व्यापारियों ने मिलकर किया था। मगर प्रशासन जबरदस्ती कर रहा है।

निगम अधिकारी कर्मचारी एकजुट, आज करेंगे बैठक
इस मामले के बाद नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। टेक्निकल विंग कर्मचारी यूनियनों के साथ बुधवार को बैठक करेगी। निगम की टेक्निकल विंग के अधिकारियों का कहना है कि वे कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाएंगे। वे जनता के लिए काम कर रहे हैं।

सरकारी काम में बाधा डालना और ऊपर से उनके साथ हाथापाई करना कहां न्याय है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द हाथापाई करने वाले व्यापारियों की गिरफ्तारी हो।

शहर की दूसरी व्यापारी एसोसिएशन उनके साथ हैं। प्रशासन का अगर ऐसा ही रुख रहेगा तो हम पूरे शहर के बाजार बंद कर उनकी मनमानी का विरोध करेंगे।
- मंगल ढालिया, प्रधान नागोरी गेट एसोसिएशन।

अवैध तरीके से पिलर लगाए गए थे। निगम कर्मचारी यूनियन के साथ बुधवार को मीटिंग होगी। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द पुलिस निगम कर्मचारियों से हाथापाई करने वालों को गिरफ्तार करे।
- रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम।

धारा 144 लगी हुई है। व्यापारी टेंट लगाकर विरोध करने की तैयारी में थे। हमने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया और टेंट लगाने से मना किया। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

- मंदीप सांगवान, एसएचओ सिटी थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें