फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ अपराधी : रिश्तेदारी में गया था मिस्त्री का परिवार, घर से नकदी-आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी हैं। जवाहर नगर निवासी एक परिवार रिश्तेदारी में गया था। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व एलईडी ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव मोडाखेड़ा हाल जवाहर नगर निवासी सुनील ने बताया कि वह जवाहर नगर में गोल टंकी के पास किराये का मकान में रहता है और मिस्त्री का काम करता है। छह फरवरी को अपने परिवार सहित अपने मकान को ताला लगाकर अपनी रिश्तेदारी मे चला गया। आठ फरवरी की शाम को शाम करीब 6 बजे जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि मकान के बाहर लगा ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो कमरे में लोहे की अलमारी के लॉकर में रखी सोने की दो अगूंठी, सोने का मंगलसूत्र, कानो की एक जोड़ी बालियां, चांदी का सिक्का, लगभग आठ हजार रुपये और 32 इंची एलईडी गायब थी। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज किया है।
मां की मौत का शोक मनाने गया था परिवार, टूटे मिले मकान के ताले
गांव महलसरा में अपनी माता के निधन पर एक भाई अपने बड़े भाई के घर पर शोक सभा में गया था। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर संदूक में रखे सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गांव महलसरा निवासी सुरजीत ने बताया कि उसकी माता का देहांत 7 फरवरी को हो गया था। इसके चलते वे साथ लगती अपने भाई की ढाणी में गया था। 9 को वह परिवार सहित अपनेे भाई की ढाणी में आए हुए थे। सुबह करीब 10 बजे वे किसी कार्य के लिए अपने घर पर गया तो देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति उनके मकान का ताला तोड़कर संदूक के अंदर से सोने के सुई-तागा, कांटा, चांदी की चेन व चांदी की पाजेब चुरा कर ले गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें