फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: पिता ने की दूसरी शादी; अगले ही दिन बेटे ने कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया

Mon, 04 Mar 2024 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में युवक ने पिता की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बेटा अपने पिता की दूसरी शादी से खफा था। य़ुवक ने अपने साथी  के साथ मिलकर तेजधार हथियार और डंडों से पीटकर अपने पिता की हत्या की है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के गांव बालक के रहने वाले 50 वर्षीय कृष्ण कुमार की उसके बेटे विक्की ने अपने साथी बिंटू के साथ मिलकर तेजधार हथियार और डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मृतक कृष्ण कुमार ने शनिवार को ही पंजाब की रहने वाली मनप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी। इससे खफा विक्की ने अपने दोस्त के साथ वारदात को अंजाम किया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर बरवाला थाना प्रभारी महेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई पवन के बयान पर विक्की और बिंटू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों विक्की और बिटू से पूछताछ कर रही है। दोनों को देर रात को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

विज्ञापन


बालक गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि बड़े भाई कृष्ण की पत्नी सावित्री का करीब दस साल पहले देहांत हो गया था। वह चपरासी के पद पर कार्यरत थी। भाभी की मौत के बाद भाई कृष्ण को उसकी पेंशन मिलती थी। वह गांव में अलग रहता था। भाई कृष्ण के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा विक्की शादीशुदा है। छोटे बेटे वकील और बेटी सीमा का देहांत हो चुका है। पवन ने बताया कि भाई कृष्ण अकेला रहता था। उसने दो मार्च को ही पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव गांधी नगर की रहने वाली मनप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी। इसका पता चलने पर विक्की नाराज हो गया।

परचून की दुकान पर सामान लेने गया था हुआ हमला
रविवार सुबह साढ़े नौ बजे कृष्ण गांव में एक परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। जब वह दुकान के सामने पहुंचा तो उसके बेटे विक्की ने अपने साथी बिंटू के साथ रास्ता रोक लिया। पिता द्वारा दूसरी शादी करने की बात को लेकर झगड़ा करने लगा। इसी दौरान विक्की और बिंटू ने तेजधार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। जख्मी हालत में कृष्ण को नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
बालक गांव में विक्की ने अपने साथी बिंटू के साथ मिलकर अपने पिता कृष्ण की तेजधार हथियार और डंडों से पीटकर हत्या कर दी। उक्त मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।। - महेंद्र सिंह, बरवाला थाना प्रभारी, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें