फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हिसार में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, लघु सचिवालय के गेट पर 24 दिन से चल रहा धरना

Fri, 26 Jan 2024 03:28 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता सोमवीर चौधरी वास ने बताया की 26 जनवरी गणतंत्र दिवस किसान और मजदूर ने उत्साह और उमंग के साथ अपने ट्रैक्टरों को सजा कर और उसके ऊपर तिरंगा झंडा लगाकर भव्य परेड निकाली।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने हिसार में ट्रैक्टर मार्च निकाला। जो पक्का मोर्चा के धरना सथल से शुरू होकर बाईपास तक निकाला गया। यह फसलों के बीमा क्लेम की राशि के लिए रोष प्रदर्शन किया गया। हिसार के लघु सचिवालय के गेट पर किसान 24 दिन से धरना दे रहे हैं। इसमें किसान मजदूर साथियों ने सैकड़ो की संख्या में हिस्सा लिया और अपनी मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा और हिसार के किसान नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी सभी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। 7 फरवरी तक का समय प्रशासन ने मांगा है। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता सोमवीर चौधरी वास ने बताया की 26 जनवरी गणतंत्र दिवस किसान और मजदूर ने उत्साह और उमंग के साथ अपने ट्रैक्टरों को सजा कर और उसके ऊपर तिरंगा झंडा लगाकर भव्य परेड निकाली।
विज्ञापन


किसान साथी अपने ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ सुबह ठीक 11बजे लघु सचिवालय हिसार पर पहुंचें। ठीक 12:00 बजे सभी किसान साथी भव्य परेड के लिए निकले।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें