मोर्चा ने किसानों से अपील की है कि जहां भी फसल एमएसपी से नीचे बिक रही है, वे विरोध दर्ज करवाएं। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
फसल खरीद में लूट, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे बिक्री और किसान विरोधी शर्तों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा आज, 14 अक्तूबर को प्रदेश भर के मार्केट कमेटी कार्यालयों पर तालाबंदी करेगा। यह प्रदर्शन सभी जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक तीन घंटे तक चलेगा।
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता सरदानंद राजली ने बताया कि मंडियों में किसानों को उनकी फसल का निर्धारित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। धान और बाजरे की खरीद पर प्रति एकड़ सीमा, जिलों से जुड़ी शर्तें और पोर्टल की अनिवार्यता के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान का निर्धारित भाव 2461 रुपये और बाजरे का 2900 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को कम कीमत मिल रही है।
मोर्चा ने किसानों से अपील की है कि जहां भी फसल एमएसपी से नीचे बिक रही है, वे विरोध दर्ज करवाएं। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।