हरियाणा के हिसार में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किसानों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने केजरीवाल गो बैक, गो बैक, केजरीवाल, भगवंत मान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा अरविंद केजरीवाल प्रदूषण फैलाने के लिए किसानों को जिम्मेदार ठहराने के बयान के लिए माफी मांगे। इसके अलावा एसवाईएल पर अपना स्टैंड साफ करें।
किसान संगठनों ने दिल्ली व पंजाब के सीएम को काले झंडे दिखाने का एलान किया था। किसान इन दोनों सीएम से एसवाईएल के मुद्दे पर उनका साफ स्टैंड जानना चाहते थे। साथ ही किसानों को पराली के धुएं से प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराने के बयान पर माफी की मांग कर रहे थे। इस एलान के बाद किसान संगठनों को अरविंद केजरीवाल के सहयोगियों ने बातचीत के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बुलाया। करीब पांच बजे किसानों का प्रतिनिधिमंडल रेस्ट हाउस पहुंचा।
यह भी पढ़ें : Sonipat Murder: साइड न देने पर बस सवार चालक को थार जीप से कुचला, भड़के कर्मियों ने बस अड्डे पर जड़ा ताला
इस दौरान किसान नेता शमशेर नंबरदार, कुलदीप खरड़, दिलबाग सिंह हुड्डा, हर्षदीप गिल, संदीप धीरणवास,सुनील कुमार, रणबीर मलिक ने बताया कि उन्हें दो घंटे तक बैठाया गया। दो घंटे बैठाने के बाद केजरीवाल के स्टाफ ने हमें ज्ञापन देने के लिए कहा। जब केजरीवाल वापस जाने लगे तो किसानों ने केजरीवाल मुर्दाबाद, भगवंत मान मुर्दाबाद के नारे लगाए।