फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दिल्ली के CM ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले में की CBI जांच की मांग, बोले- कई राज खुलेंगे

Wed, 07 Sep 2022 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्री शाम को भाजपा नेता के फार्म हाउस पर पहुंचे और परिजनों से मिले। सोनाली की बेटी यशोधरा ने पूछा कि सरकार सीबीआई जांच क्यों नहीं करवा रही है। 
विज्ञापन
सोनाली फोगाट के परिवार से मिले अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार शाम को भाजपा नेता सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर 22 मिनट तक परिवार वालों से बातचीत की। दोनों मुख्यमंत्री ने सरकार से सोनाली फोगाट हत्याकांड में जल्द से जल्द सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई।

विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि गोवा, हरियाणा और केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद मामले की सीबीआई जांच करवाने में देरी की जा रही है। सीबीआई जांच से कई राज सामने आ सकते हैं। वहीं, सोनाली की बेटी यशोधरा ने एक बार फिर मां को न्याय दिलाने व सीबीआई जांच की बात कही। 

बुधवार शाम को 4.20 बजे दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री भाजपा नेता सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।  केजरीवाल और भगवंत मान ने परिवार के सदस्यों का दुख दर्द जाना। केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता जानना चाहती है कि सोनाली फोगाट की हत्या क्यों की गई, किसने की और हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana News: केजरीवाल ने लॉन्च किया मेक इंडिया नंबर-1 कैंपेन, पूछा- 75 साल बाद भी भारत पीछे क्यों

सरकार सोनाली हत्याकांड मामले में सीबीआई की जांच करवाने में जितनी देरी करेगी लोगों के जहन में शक बढ़ता जाएगा।  केजरीवाल ने कहा कि अभी हम लोग सोनाली फोगाट के पूरे परिवार से मिले। जिन संदेहास्पद हालत में उनकी हत्या हुई है ये बेहद दुख की बात है। वह हमारे देश की जानी मानी हस्ती थीं।

हमारे देश की बेटी थी, बहन थी। पूरा परिवार इस वक्त बहुत ज्यादा सदमे में है। पूरे परिवार को लग रहा है कि उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। गोवा, हरियाणा और केंद्र में भाजपा की सरकार है। सरकार दो मिनट में निर्णय ले ले तो मामला सीबीआई में जा सकता है। सीबीआई में मामला जाएगा तो इसकी निष्पक्ष जांच होगी जो असली दोषी है वो सामने आएंगे।
विज्ञापन


ड्रग्स के इल्जाम लगाकर परिवार को बदनाम किया जा रहा : मान 
पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि सोनाली फोगाट मामले में ड्रग्स के इल्जाम लगाकर परिवार को कलंकित करने का कोशिश की जा रही है। परिवार को एक तो मौत का दुख है ऊपर से इलजाम झूठे लगाए जा रहे हैं कि ओवर ड्रग्स से ऐसी घटना हो गई। हम मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते है, ताकि सच दुनिया के सामने आ सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें