फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सहकारी समिति के समक्ष धरना देते किसान। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालसमंद। गांव बालसमंद में प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड इफको खाद विक्रय केंद्र में डीएपी खाद का स्टॉक न होने पर किसानों ने वीरवार दो घंटे का सांकेतिक धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान संजय पूनिया, प्रदीप लौरा, राहुल, शेर सिंह, ओमप्रकाश ने बताया कि बालसमंद क्षेत्र में हजारों एकड़ जमीन में बिजाई की जाती है। गांव में 26 हजार डीएपी खाद के कट्टों की आवश्यकता है। गांव में खाद का स्टॉक नहीं है। इस कारण किसानों को बाहर से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ती है। बिजाई का सीजन है लेकिन सरकार किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है। सरकार को सहकारी बैंकों में डीएपी खाद जल्द भेजनी चाहिए अन्यथा किसान बड़े आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें